Sunday, April 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दिनदहाड़े मकान के चटकाये ताले, लाखो का माल किया पार

दिनदहाड़े मकान के चटकाये ताले, लाखो का माल किया पार

फिरोजाबाद। दिनदहाड़े थाना नसीरपुर के एक गांव में चोरों द्वारा एक मकान के ताले तोड़कर हाथ साफ कर लिया गया। चोरों ने घर से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं जानकारी पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मामला थाना नसीरपुर के नगला लोकमन का है। नगला लोकमन में भागवत कथा चल रही है।जहां परिवार भागवत कथा सुनने गया था। चोरों ने मकान में ताला लटका देख लिया। परिवार के सभी लोग भागवत कथा सुनने में मस्त थे, वही चोरों इधर अपने कार्य को अंजाम देकर हाथ साफ कर रहे थे। बताया जाता है कि चोरों ने दिनदहाड़े मकान का ताला तोड़कर लाखों की नगदी, 20-22 तोले सोने व ढाई किलो चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। परिजन जब भागवत कथा सुनकर घर आये तो होश उड़ गए। घर के सारे ताले टूटे हुए थे। बक्से, अलमारी के ताले भी टूटे मिले। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीण पीड़ित के घर पहुंचने लगे। जिससे वहां काफी तादाद में भीड़ लग गई।