Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा कार्यालय में मनाई डा. अम्बेडकर जयन्ती

भाजपा कार्यालय में मनाई डा. अम्बेडकर जयन्ती

⇒बाबा साहब ने पूरा जीवन देश को किया अर्पित-सांसद गीता शाक्य
हाथरस। आज भाजपा जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष गौरव आर्य की अध्यक्षता में भारत के संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा श्रीमती गीता शाक्य रहीं।
इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा सांसद श्रीमती गीता शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा डा. भीमराव अम्बेडकर पंचशील तीर्थ बनवाया गया है। भारतीय जनता पार्टी में सभी वर्गों का समायोजन है। बाबा साहेब ड़ा अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। उनका मूल नाम भीमराव था। उन्हें प्रारंभिक शिक्षा लेने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ा, लेकिन इन सबके बावजूद भी अंबेडकर ने न केवल उच्च शिक्षा हासिल की बल्कि, स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री बने। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम अर्पित कर दिया था। डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज में दलित वर्ग को समानता दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे। अंबेडकर के विचारों ने लाखों युवाओं को प्रेरित किया और उनके विचारों पर चलकर कई युवाओं की जिंदगी बदली है। भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने कहा कि बाबा साहेब कहा करते थे कि वह ऐसे धर्म को मानते हैं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। उनका मानना था कि जीवन लम्बा होने के बजाय महान होना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया व कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री शीलेन्द्र गौड़ रहे।
कार्य्रक्रम में मृदुलिका राघव, हरीशंकर राना, श्वेता दिवाकर, रत्नेश रत्न, सुनीता वर्मा, अखिलेश गुप्ता, दुर्गेश नंदनी, रत्नेश चटर्जी, रामवीर सिंह भैयाजी, प्रभा सिंह, भीकम सिंह चौहान, संध्या आर्य, रामवीर सिंह माहौर, जितेन्द्र कुमार, प्रवीन कुमार, राजू राज एड., अजय रावत, वंदना रावत, नवनीत गौतम, नानकचंद पचौरी, धर्मेन्द्र उपाध्याय, गगन शर्मा आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।