Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नेहरू नगर में आ रहा है गंदा व बदबूदार पानी, लोग परेशान

नेहरू नगर में आ रहा है गंदा व बदबूदार पानी, लोग परेशान

फिरोजाबाद। नगर निगम क्षेत्र के नेहरू नगर में गंदगी व बदबूदार पानी आने से यहां के लोग परेशान है। निगम अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नही है। नगर निगम क्षेत्र के बार्ड संख्या 44 नेहरू नगर के लोग गंदा व बदबूदार पानी पीने को विवश है। क्षेत्रिय लोगों के अनुसार यहां काफी समय से इस प्रकार का पानी आ रहा है। जिसकी शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों से की गई है। लेकिन उन्होंने इस तरफ कोई ध्यान नही दिया है। जिससे वह परेशान है। उन्हें संक्रामक रोग फैलने का भय सता रहा है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों से समस्या से निजात दिलाये जाने की मांग की है। इस सम्बंध में एई शिवराज  सिंह वर्मा का कहना है कि मौके पर टीम को भेजकर जांच करायी जायेगी और समस्या का निदान किया जायेगा।