Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » न्यायालय सिविल जज (जूडि0) भोगनीपुर, मिलन केन्द्र नगर पालिका परिषद पुखरायॉ में हुई स्थानान्तरित

न्यायालय सिविल जज (जूडि0) भोगनीपुर, मिलन केन्द्र नगर पालिका परिषद पुखरायॉ में हुई स्थानान्तरित

कानपुर देहात। उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा जारी निर्देशों के तहत उक्त अधिसूचना में बाहय स्थित न्यायालय सिविल जज (जूडि0) भोगनीपुर, कानपुर देहात का भवन निर्माण होने तक उक्त न्यायालय जिला मुख्यालय (माती), कानपुर देहात से मिलन केन्द्र नगर पालिका परिषद पुखराया, तहसील भोगनीपुर कानपुर देहात में स्थानान्तरित की गयी है।
उच्च न्यायालय द्वारा जारी उपरोक्त नोटिफिकेशन के अनुपालन में सर्वसाधारण को जनपद न्यायाधीश ने सूचित किया है कि न्यायालय सिविल जज (जू0 डि0 / न्यायिक मजिस्ट्रेट भोगनीपुर कानपुर देहात का न्यायालय 25 अप्रैल 2022 (सोमवार) से जिला मुख्यालय (माती). कानपुर देहात से स्थानान्तरित होकर मिलन केन्द्र नगर पालिका परिषद पुखराया, तहसील भोगनीपुर, कानपुर देहात में संचालित होगा। न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) / न्यायिक मजिस्ट्रेट भोगनीपुर, कानपुर देहात के पीठासीन अधिकारी एवं उक्त न्यायालय के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण न्यायालय स्थानान्तरण के सम्बन्ध में समस्त आवश्यक कार्यवाही दिनांक 23.04-2022 तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करेंगे। उक्त कार्य में प्रभारी अधिकारी (नजारत) एवं केन्द्रीय नाजिर द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जायेगा कम्प्यूटर सम्बन्धी उपकरणों का स्थानान्तरण एवं नवीन स्थल पर पुर्नस्थापित करने का कार्य टेक्निकल मैनपावर विजय प्रकाश गुप्ता की देखरेख में किया जायेगा। इस आदेश की प्रति अध्यक्ष / महामंत्री बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट भोगनीपुर, कानपुर देहात एवं समस्त बार एसोसिएशन, जनपद न्यायालय कानपुर देहात को सूचनार्थ प्रेषित की जाये। उक्त आदेश की प्रति स्थानीय समाचार पत्रों में प्रकाशन एवं जनपद न्यायालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किये जाने हेतु केन्द्रीय नजारत को प्रदान की जाय। जनपद न्यायालय कानपुर देहात की वेबसाईट पर उक्त आदेश की प्रति अपलोड किये जाने हेतु सिस्टम आफिसर को प्राप्त करायी जाये।
उक्त आदेश की एक प्रति, न्यायालय सिविल जज (जू0डि0) / न्यायिक मजिस्ट्रेट भोगनीपुर स्थित जिला मुख्यालय (माती), कानपुर देहात के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाय, जिससे कि उक्त न्यायालय के वादकारीगण को जानकारी हो सके। 25 अप्रैल 2022 को उपरोक्त न्यायालय नवीन स्थल पर संचालित होने सम्बन्धी अनुपालन आख्या अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत की जाय।