Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वास्थ्य मेले में 812 मरीजों को प्रदान की चिकित्सा सुविधा

स्वास्थ्य मेले में 812 मरीजों को प्रदान की चिकित्सा सुविधा

कैबिनेट मंत्री ने स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन, स्टॉलों का किया निरीक्षण
फिरोजाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसागंज पर शनिवार को पर्यटन एवं संस्कृति कैबिनेट मंत्री ठा. जयवीर सिंह द्वारा स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन किया गया। मेले में लगे विभिन्न अंतर विभागीय एवं स्वास्थ्य विभाग के स्टालों का निरीक्षण किया।जिसमें सर्वप्रथम टीवी स्टॉल का निरीक्षण किया।कैबिनेट मंत्री ठा.जयवीर सिंह ने स्वास्थ्य मेले में संक्रामक रोग नियंत्रण अभियान के स्टॉल व एनसीडी कार्यक्रम के तहत लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। गर्भवती महिलाओ को फल का वितरण किया गया। बच्चो का अन्नप्राशन कराया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मेेले में आम जनमानस को अधिकाधिक स्वास्थ्य लाभ एवं अन्य सरकारी सेवाओ का लाभ मिल सके। इसके लिए एक ही छत के नीचे स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया है। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे हुए एसी पैथोलॉजी लैब का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री द्वारा किया गया। उक्त के उपरांत सीएमओ डा. दिनेश कुमार प्रेमी ने कैबिनेट मंत्री का बुके देकर स्वागत किया। वही स्मृति चिन्ह को भेंट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने 10 सीएचओ को लैपटॉप, आशाओं को छाता, 14 खेलकूद किट व 26 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल का वितरित की। आयुष्मान कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले में करीब 812 मरीजों को चिकित्सा सुविधा प्रदान की गई। इस दौरान ब्लाक प्रमुख, महामंत्री, क्षेत्राधिकारी सिरसागंज, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एवं मो.आलम, विशाल तिवारी, जितेंद्र वर्मा, अंबिका पाण्डेय के अलावा दिव्यागजन विभाग के वरिष्ठ लिपिक राजीव यादव मौजूद रहे।