Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ

भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ

हाथरस | अग्रवाल सेवा सदन में भारतीय जनता पार्टी हाथरस का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ हुआ जिसका उद्घाटन प्रदेश मंत्री व सदर विधायक  अंजुला सिंह माहौर जी व जिला प्रभारी चौ० देवेन्द्र सिंह  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया | जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने की व सञ्चालन जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया | उद्घाटन सत्र में बोलते हुए अंजुला माहौर ने कहा कि प्रक्षिक्षण वर्ग कार्यक्रम से अच्छे कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है और ये कार्यकर्ता समाज का निर्माण करते है और अच्छे समाज से संगठित राष्ट्र का निर्माण होता है इसी विचारधरा को ले कर के भारतीय जनता पार्टी आज विश्व के सबसे बड़े राजनितिक संघठन में खडी हुई है जिसकी लोकप्रियता मोदी जी के नेतृत्व में विश्वपतन पर आ रही है | दूसरे सत्र ने बोलते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकात्मवाद के विचार से चलती है | जिसमे की सबका साथ सबका विकास की भावना के साथ काम किया जाता है | तीसरे सत्र में बोलते हुए राज्य कारागार मंत्री  धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि आज भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता का सबसे बड़ा कारण यह है कि ये पार्टी किसी विशिष्ठ परिवार या जाती की न होकर समस्त समाज की पार्टी है इस पार्टी में छोटे से छोटा कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पद पर जा सकता है | चोथे सत्र में बोलते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा  दिनेश शर्मा ने अपने सत्र में कहा कि वर्तमान समय में हमारी चुनोतिया केवल बाहरी ताकतों से नहीं है बल्कि भीतरी शक्तियो से भी है जो देश की जड़ो को खोखला करने का काम कर रहे है उन सबका सामना करते हुए देश को पुन: विश्व गुरु बनाने के लिए अगर कोई पार्टी सकल्पित है तो बह भारतीय जनता पार्टी है | प्रथम सत्र के समापन सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष  हेमेन्द्र शर्मा ने आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा हमारी विचारधारा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सिर्फ एकमात्र विचार के लिए काम करती है एक देश ,एक निशान एक संविधान जिससे हो अच्छे रास्त्र का निर्माण | इस वर्ग में सि०राऊ विधायक  वीरेंद्र सिंह राणा पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा व भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |