Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर,जुर्माना वसूला

अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर,जुर्माना वसूला

हाथरस। शहर में बढ़ते अतिक्रमण एवं अतिक्रमण की वजह से लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा नगर पालिका प्रशासन के साथ मिलकर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है और आज प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन द्वारा जलेसर रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाए जाने से जहां अतिक्रमणकारियों में भारी खलबली मच गई। वहीं प्रशासन का बुलडोजर जलेसर रोड पर जमकर दहाड़ा और अवैध अतिक्रमण को तहस-नहस कर दिया।तहसीलदार सदर के निर्देशन में पालिका टीम द्वारा चावड गेट, जलेसर रोड पर स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान प्रशासन व नगर पालिका प्रशासन द्वारा अवैध तरीके से बनाए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया गया। जबकि तमाम दुकानदारों द्वारा अपने तख्त व टीन को बढ़ा लिए जाने पर उन्हें भी उखाड़ कर जब्त कर लिया गया। प्रशासन द्वारा चलाये गये अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान से अवैध अतिक्रमणकारियों में भारी खलबली मच गई और प्रशासन द्वारा अतिक्रमण अभियान के साथ-साथ अस्थाई अतिक्रमण करने वाले 5 लोगों से 2200 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।इस दौरान मौके पर तहसीलदार सदर, अनिल कुमार अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, पिंकी चौहान राजस्व निरीक्षक, यशूराज शर्मा नजूल निरीक्षक, सोनू शर्मा, चंद्रांशु त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह आदि के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद था।