Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यातायात नियमों की एसपी ने दी जानकारी

यातायात नियमों की एसपी ने दी जानकारी

हाथरस। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सडक सुरक्षा सप्ताह के दृष्टिगत आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा लोगों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य द्वारा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सडक सुरक्षा सप्ताह के दृष्टिगत यातायात नियमों के सम्बन्ध में लोगांे में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुँचकर दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।इस दौरान कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ सुरेन्द्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना हसायन, चन्द्रप्रकाश माहौर वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष हसायन, ओमप्रकाश यादव पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हसायन, बीके शान्ता, उमा, दुर्गेश, श्वेता, नीतू, मीना, बांकेबिहारी सेवा धाम के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, पर्यावरण संस्था नीवो के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, राकेश अग्रवाल एवं छात्र-छात्रायें आदि मौजूद थे। कार्यक्रम में बीके शान्ता बहिन द्वारा बताया गया कि अशांति, तनाव होने के कारण जब व्यक्ति वाहन लेकर सडक पर चलता है तो वह स्वयं भी दुर्घटनाग्रस्त होता है एवं दूसरों को भी दुर्घटनाग्रस्त करता है। राजयोग से मन को शांत किया जा सकता है। उनके द्वारा बताया गया कि 3 प्रकार का स्वास्थ्य जरूरी है शरीरिक, मानसिक व अध्यात्मिक। योग क्रियाओं से शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है, मन को स्वस्थ रखने के लिए मन के अभ्यास की जरूरत होती है। जो कि राजयोग के द्वारा संभव है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि मार्ग पर चलते हुए वाहन चलाते समय व्यक्ति का स्वस्थ शरीर के साथ-साथ मन और बुद्धि भी स्वस्थ, संयमित व शांत होने चाहिए। इसके लिए राजयोग (मेडिटेशन) के विशेष महत्व के बारे बताया गया। राजयोग (मेडिटेशन) करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत, संतुलित एवं ऊर्जावान बनना होता है, जिससे की हम वाहन को सही तरीके से चला सकतें हैं एवं सडक दुर्घटना से बच सकते हैं।