Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर बच्चो को बांटे फल

स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर बच्चो को बांटे फल

फिरोजाबाद। भारतीय जन चेतना के संवाहक, प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति के पदाधिकारियों ने सरोजिनी नायडू जूनियर हाई स्कूल बोधाश्रम में बच्चों को फल वितरित किये।समिति के जिलाध्यक्ष करुणा निधि गर्ग ने कहा कि स्व. बहुगुणा ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेकर महत्वपूर्ण भूमिका अदा की और भारतीय राजनीति को नई दिशा देकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद को शुशोभित किया। प्रधानाचार्य भगवानदास शंखवार ने कहा कि हमे बहुगुणा के व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए। इससे पूर्व उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चमन राठौर, हदृयराम सक्सेना, रविन्द्र नाथ गर्ग, प्रेमचन्द्र राठौर, प्रयागदत्त शर्मा, चौधरी बलवीर सिंह, मनोज यादव, नीलम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।