Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ.प्र. व्यापार मंडल की बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर हुई चर्चा

उ.प्र. व्यापार मंडल की बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक बैठक कैंप कार्यालय मां शारदा ट्रांसपोर्ट कंपनी पर जिलाध्यक्ष विनोद माहेश्वरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बीएस गुप्ता ने संगठन की समीक्षा करते हुए कहा कि फिरोजाबाद जिला संगठन को बाजार समितियों तक पहुंचाने की आवश्यकता है संगठन में एक नया पद सृजन किया गया है। जिसमें जनपद की सभी पांचों विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्ष व महामंत्री बनाए जाएंगे। संगठन में सक्रिय सदस्य के साथ-साथ छोटे-छोटे व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। किसी भी व्यापारी की व्यापार से संबंधित कोई समस्या है तो वह जिलाध्यक्ष व महामंत्री को लिखित व मौखिक रूप से अवगत कराएं। उसकी समस्या का समाधान उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के माध्यम से अवश्य कराया जाएगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री महेंद्र कुशवाहा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष आलोक मित्तल, सोमदत्त गुप्ता, संजय मित्तल, युवा जिला अध्यक्ष प्रशांत माहेश्वरी, जमील अहमद, संजय अग्रवाल, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, फैंसी बाबू कुशवाहा, अंकित जैन, राजेश कुशवाहा, राजू राजीव जैन आदि मौजूद रहे।