Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेयर निगम अधिकारियों संग सौंर्दीकरण कार्य व नाला सफाई अभियान का किया निरीक्षण

मेयर निगम अधिकारियों संग सौंर्दीकरण कार्य व नाला सफाई अभियान का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद। नगर निगम महापौर नूतन राठौर ने निगम अधिकारियों संग शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य एवं नाला सफाई अभियान का निरीक्षण किया।उन्होंने सुभाष तिराहे पर चल रहे सौंर्दीकरण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही सुभाष तिराहे भीषण गर्मी में राहगीरों के लिए ठंडे पानी के लिए रखे गये मटको का अवलोकन किया। इसके बाद वार्ड नं 18 बासठ में चैन मशीन के माध्यम से नाले की सफाई कार्य शुरू कराया गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता अतुल पाण्डेय, सहायक अभियंता राजेश कुमार, अवर अभियंता विभोर कुमार, जोनल सेनेटरी ऑफिसर दलवीर सिंह, सफाई निरीक्षक प्रकाश सिंह, दिनेश पाल सिंह व पार्षद विद्याराम शंखवार आदि मौजूद रहे।