Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर प्रेस क्लब द्वाराआयोजित हुआ रोजा अफ्तार

कानपुर प्रेस क्लब द्वाराआयोजित हुआ रोजा अफ्तार

2017.06.19 05 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर प्रेस क्लब की ओर से रविवार शाम तमाम रोजादारों के लिए रोजे का इन्तजाम किया गया। जिसमे शहर काजी आलम रजा नूरी साहब तसरीफ लाये एवं कानपुर प्रेस क्लब के सभी पत्रकारों ने मोहब्बत के साथ अपने हाथों से रोजे की सभी तैयारी की और हिन्दू मुस्लिम एकता कि मिशाल दिखी रोजा खोलने के समय सभी ने एक साथ बैठ कर रोजा खोला उसके बाद मगरिब की नमाज अता की गई। शहर काजी आलम रजा नूरी साहब ने मुल्क में अमन चैन और शान्ति बनी रहे अल्लाह से दुआ की। रोजा अफतार में मुख्यरूप से शामिल रहे कानपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अवनीश दीक्षित, महामंत्री कुशाग्र पाण्डे, पूर्व अध्यक्ष सरस बाजपाई, अभिलास बाजपाई, उपाध्यक्ष सुनील साहू, इरफान सिद्दीकी, वकील खान, रविकान्त पाण्डे, अखलाक अहमद, चन्दन जायसवाल, इब्ने हसन जैदी, अमित यादव, आरिफ खान, रियाज खान, फैज खान, महमूद, कमल मिश्रा व अन्य पत्रकार बन्धु मौजूद रहे।