Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फादर्स डे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को कराया गंगाजल से स्नान

फादर्स डे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को कराया गंगाजल से स्नान

2017.06.19 09 ravijansaamnaकानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाज सेवी संस्था पनाह के तत्वाधान में ’फादर्स डे’ के मौके पर फूलबाग स्थित ’राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी की प्रतिमा का गंगाजल से स्नान एवं माल्यार्पण किया गया। संस्था के प्रवक्ता अखिलेश्वर सहाय ने बताया कि जून माह के तीसरे रविवार को फादर्स डे पूरे विश्व में मनाया जाता है। महात्मा गांधी जी को पूरा देश राष्ट्रपिता के रूप में पहचानता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने के लिए अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। फादर्स डे पर पनाह संस्था उन सभी पिताओं को भी नमन करती है जिनके बच्चे देश की सुरक्षा के लिये शहीद हो गए हैं। प्रमुख रूप से संस्था प्रबंधक निशांत मिश्रा, संस्था अध्यक्ष एड. समीर शुक्ला, प्रतीक श्रीवास्तव, मिंटू, अजय शर्मा, ऋषभ दीक्षित, मधुर, ईशान तिवारी, सोनू पाण्डेय, प्रियांशू, मोहन बाजपेई, ऋषि आर्य, अनीता सक्सेना, पवन श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।