Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रामनाथ कोविंद का कनपुरिया लोग अपने को गर्वान्वित अनुभव करते हैं। सुरेन्द्र मैथानी

रामनाथ कोविंद का कनपुरिया लोग अपने को गर्वान्वित अनुभव करते हैं। सुरेन्द्र मैथानी

2017.06.19 10 ravijansaamnaकानपुर, जन सामना संवाददाता। भारत जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में रामनाथ कोविंद को एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की है। रामनाथ कोविंद मौजूदा समय में बिहार के राज्यपाल हैं, लेकिन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों की होड़ में उनका नाम बहुत ज्यादा चर्चा में नहीं था। कानपुर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि रामनाथ कोविंद जिनकी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता कानपुर महानगर उत्तर जिले से थी। हम सब गौरवान्वित हैं कि कानपुर जिले से काम करते हुए कानपुर के कार्यकर्ता पहले अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राष्ट्रीय फिर बीजेपी के प्रदेश महामंत्री फिर बिहार के राज्यपाल के बाद इतने बड़े व्यक्तित्व को हमारे जिले से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति तक पहुंचने का अवसर मिला। हम सब कार्यकर्ता उनकी कार्य पद्धति से प्रेरणा ले सकते हैं और ऐसा सिर्फ भारतीय जनता पार्टी में हो सकता है कि एक साधारण सा कार्यकर्ता के नाते काम करने वाला देश के सर्वोच्च पद तक पहले प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी और उनके बाद एक कार्यकर्ता और देश के राष्ट्रपति पद तक रामनाथ कोविंद के रूप में पहुँचे। पूरे कानपुर में हर्ष की लहर है। हम सब उनके उज्जवल जीवन एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं, और कनपुरिया राष्ट्रपति होने के नाते से हम कनपुरिया लोग अपने को गर्वान्वित  अनुभव करते हैं। रामनाथ कोविंद का जन्म कानपुर देहात की डेरापुर तहसील के गांव परौंख में 1945 में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा संदलपुर ब्लाक के ग्राम खानपुर परिषदीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय हुई। कानपुर नगर के बीएनएसडी इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद डीएवी कॉलेज से बी कॉम व डीएवी लॉ कालेज से विधि स्नातक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दिल्ली में रहकर तीसरे प्रयास में आईएएस की परीक्षा पास की, लेकिन मुख्य सेवा के बजाय एलायड सेवा में चयन होने पर नौकरी ठुकरा दी।