Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष सहित तीन गिरफ्तार

भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष सहित तीन गिरफ्तार

फिरोजाबाद। जानेलवा हमले में वांछित चल रहे भारतीय किसान यूनियन भानू गुट (पहलवान मोर्चा) के जिलाध्यक्ष सुखवीर पहलवान व उनके दो भाई रिंकू और रामवीर को उत्तर पुलिस ने मंगलवार रात गिरफ्तार किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना पर किसान यूनियन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता थाना उत्तर पहुंचे। उन्होंने फर्जी मुकदमा बताने के साथ ही तीनों को छोड़ने के लिए पुलिस से मांग की। पुलिस द्वारा मना करने पर उन्होंने नारेबाजी शुरु कर दी। इस बीच काफी संख्या में लोग थाने पर एकत्रित हो गए। सूचना पर सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के साथ थानाध्यक्ष रसूलपुर कमलेश सिंह भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने आक्रोशित लोगों को समझाकर मामले को शांत करा दिया।