Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बच्चे को जन्म से छह माह तक सिर्फ कराएं स्तनपान:बी रानी मौर्य

बच्चे को जन्म से छह माह तक सिर्फ कराएं स्तनपान:बी रानी मौर्य

कानपुर। बच्चे के जन्म से छह माह तक केवल स्तनपान करायें उपरी पानी तक न पिलायें। छह माह के पश्चात बच्चे के सर्वांगीण विकास के लिये अन्नप्राशन की गतिविधि करते हुऐ मां के दूध के साथ-साथ बच्चे को अर्धठोस आहार दिया जाना आवश्यक है और यह दो साल तक के बच्चे लिये आवश्यक है। यह बातें शुक्रवार को कानपुर में अन्नप्राशन के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार की महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कही।हिन्दूपुर विकास खण्ड कल्याणपुर में स्थिति आंगनबाड़ी केन्द्र में सामुदायिक आधारित कार्यक्रम के तहत कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य द्वारा पांच गर्भवती महिलाओं क्रमशः संगीता पत्नी सुमित, शालिनी पत्नी अंशू, अंशू पत्नी राजकुमार, काजल पत्नी आकाश एवं शिखा पत्नी आकाश की गोद भराई की गयी। मास्टर सनी सुपुत्र अमित, मास्टर आरव सुपुत्र शिवा, मास्टर सुभद्रा सुपुत्री अरूण कुमार, बेबी अवनी सुपुत्री मुकेश एव मास्टर शत्रुघ्न सुपुत्र अशोक का अन्नप्राशन किया गया। इसके अतिरिक्त मास्टर हर्ष सुपुत्र राजकुमार का जन्मदिवस भी मनाया गया। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र में प्राप्त होने वाले राशन/सामग्री से विविध प्रकार के व्यंजनों का भी प्रदर्शन भी किया गया। मंत्री द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्र का अवलोकलन किया गया केन्द्र में उपलब्ध सामग्री पोस्टर चार्ट व बच्चों के फर्नीचर देख कर प्रसन्नता व्यक्त की गयी।उन्होंने कहा कि गर्भकाल में गर्भवती महिला को अतिरिक्त खुराक व आराम की आवश्यकता होती है हरी साग सब्जियों का अधिकाधिक प्रयोग करें जिसमें विभिन्न प्रकार के विटामिनस एवं खनिज लवण पाये जाते हैं जिससे भोजन में विविधता व पौष्टिकता आती है। विभाग द्वारा प्राप्त ड्राई राशन का प्रयोग विभिन्न प्रकार क व्यंजन/रेसिपि तैयार कर भी किया जा सकता है। गर्मी अधिक पड़ रही है इस लिये रस युक्त फलों व साफ पानी का अधिकाधिक प्रयोग करें। इस मौके पर उनके द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।