Wednesday, April 2, 2025
Home » मुख्य समाचार » बिजली पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने लगाया जाम

बिजली पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने लगाया जाम

फिरोजाबाद। बिजली पानी की समस्या को लेकर प्रकाष नगर की महिलाओं ने जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों व पुलिस के आश्वासन के बाद जाम खुल सका।नगर के जलेसर रोड़ स्थित प्रकाष नगर की महिलायें शुक्रवार को एकत्रित होकर सड़क पर आ गयी। उन्होंने नगर के ककरऊ कोठी पर जाम लगा दिया। महिलाओं का आरोप था कि पिछले कई माह से वह बिजली पानी की समस्या से परेशान है लेकिन उनकी समस्या का निदान नही किया जा रहा है। जाम लगने से वाहनों की लम्बी-लम्बी लाइन लग गई। इधर सूचना पर विधुत अधिकारी व थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। जिन्होंने समझाबुझाकर महिलाओं को समस्या के समाधान का आष्वासन दिया। जिसके बाद जाम खुला सका।