Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हाथरस के खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में जीती चांदी

हाथरस के खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया में जीती चांदी

हाथरस। सिडनी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित वर्ल्ड बुडो सोतोरियो कराटे प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरते हुए कई पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ाया है।ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में हाथरस के सिहान मांधाता सिंह सामुराई अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक वर्ल्ड बुडो सोतोरियो कराटे संघ भारत ने काता एवं वेपंस प्रतियोगिता में भाग लिया और उक्त प्रतियोगिता में भाग लेकर रजत पदक जीता है। कांचौ डौग टर्नबुल अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक क्योकुशन अंतर्राष्ट्रीय कराटे संगठन ने सियान एमएस सामुराई को जहां धन्यवाद दिया। वहीं भारत से सिडनी में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंचे सामुराई का जोरदार स्वागत भी किया गया तथा सभी विदेशी प्रशिक्षकों एवं रैफरी से परिचय करवाया गया। प्रतियोगिता में सब जूनियर, सीनियर, महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने काता एवं वेपंस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करके अपनी अपनी प्रतिभा दिखाई। साथ ही सामुराई ने डौग टर्नबुल कांचौ जोहांसबर्ग से उत्तर प्रदेश हाथरस में होने वाली पांचवीं ओपन अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के बारे में बात की और उनसे प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया।