Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कानपुर पुलिस के जवान ने मानवीयता की मिसाल की पेश, गर्भवती महिला को रक्त देकर बचाई जान

कानपुर पुलिस के जवान ने मानवीयता की मिसाल की पेश, गर्भवती महिला को रक्त देकर बचाई जान

कानपुर। देर रात नार्थ स्टार हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज रुखसाना जिसकी की डिलीवरी होना है। उसका हीमोग्लोबिन शरीर मे ब्लड की मात्रा बहुत ही कम था। डॉक्टर ने तुरन्त ब्लड चढ़ाने के लिए बोला, मरीज का ब्लड ग्रुप A निगेटिव था, मरीज के घर वालो ने शहर के सभी ब्लड बैंक में पता किया परन्तु कंही भी इस ग्रुप का ब्लड नहीं मिला, ततपश्चात मरीज के घर वालो ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी सुमित पावा के द्वारा संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष सन्तोष सिंह चौहान से सम्पर्क किया। सन्तोष सिंह चौहान ने कई ब्लड बैंक में जानकारी किया। परन्तु किसी ब्लड बैंक में इस ग्रुप का ब्लड नही था। फिर सन्तोष सिंह चौहान ने बर्रा थाने की जनता नगर पुलिस चौकी में कार्यरत चौधरी हरेंद्र सिंह से सम्पर्क किया। जिनका ब्लड ग्रुप A निगेटिव है और हरेंद्र सिंह ने उसी समय रात में सन्तोष सिंह के साथ मधुलोक ब्लड बैंक जाकर रक्तदान कियाए।मरीज के घर वालो ने हरेंद्र का और संतोष सिंह का आभार व्यक्त किया।