Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक की टक्कर से जेई की मौत बाइक सवार भी गंभीर घायल

बाइक की टक्कर से जेई की मौत बाइक सवार भी गंभीर घायल

कानपुर दक्षिण। एन एच टू रूमा भौती हाईवे के केंद्रांचल कालोनी के सामने हाईवे पार कर रहे युवक की बाइक सवारों से टक्कर हो गई। जिसमे बाइक सवार दो युवको मे एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।वही दुसरे घायल की स्थिति ठीक है, जबकि रोडपार कर रहे तीसरे व्यक्ति की हालत नाजूक बताई जा रही है। जिन्हे हैलट रेफर कर दिया गयाहै।घायल राजेश वर्मा के साले प्रशांत ने बताया कि जीजा राजेश कानपुर देहात के अमराठ मे सिचांई विभाग मे जेई पद पर कार्ययत राजेश 35 लगभग शाम पाँच बजे अमराठ से कानपुर के तात्यातोपे नगर अपने घर सरकारी गाडी से निकले थे। राहगीरो की माने तो कानपुर हाईवे पार करते समय दूसरी तरफ से पल्सर सवार दो युवको की राजेश से टक्कर हो गई। जिन्हे अस्पताल ले गये थे, जिनकी हैलट अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो बाइक सवार युवक एक साईड से दुसरी साईड आकर गिरे, जिन्हे राहगीरो की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ से राजेश को हैलट रेफर कर दिया गया, वही दो अन्य घायलो को भर्ती कर उनका इलाज शुरू किया गया।
कानपुर देहात के पुखरायाँ ग्राम विजय सिंहपुर निवासी बाइक सवार दोनो भाईयो अम्बुर तिवारी व उनका छोटे भाई राज का उपचार प्रिया हास्पिटल मे चल रहा है।जिसमे अम्बुर की स्थिति नाजुक बनी हुई है। वही राज को मामुली चोटे आई है, राज ने बताया कि वह अपने बडे भाई के साथ कानपुर उनके पैर की दवा लेने आया था। और दवा लेकर वापस गाँव जा रहा था। तभी हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया।