Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध हुक्का बार के विरुद्ध कार्यवाही में 15 गिरफ्तार

अवैध हुक्का बार के विरुद्ध कार्यवाही में 15 गिरफ्तार

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। अवैध मादक दृव्यों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत कृत कार्यवाही में दिनांक 25 मई 2022 की शाम को थाना मिलएरिया पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर हुक्का बार संचालकों के विरुद्ध सिगरेट व अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनयम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए मौके से अवैध हुक्का बार में प्रयोग होने वाली सामग्री व उपकरण सहित कुल 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी है। बताते चलें कि शहर के अंदर काफी दिनों से यह अवैध हुक्का बार संचालित हो रहा था। इसके नशे की लत में खासकर युवा पीढ़ी झुलस रही थी, कई बार खबरें भी प्रकाशित हुई उसके बाद अब जाकर प्रशासन ने हुक्का बार संचालक पर कार्रवाई की है। इसके साथ ही साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा हुक्का बार के लाइसेंस की जाँच कर नियमानुसार जुर्माने की भी कार्यवाही की गयी। अवैध हुक्का बार पर छापा मारकर उक्त 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुवे, उप-निरीक्षक अशोक कुमार,उप-निरीक्षक आशीष तिवारी तथा आरक्षी आशुतोष सिंह थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली से मौजूद रहे।