Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शौचालय सहित मकान का छज्जा गिरा: 2 घायल, रेफर

शौचालय सहित मकान का छज्जा गिरा: 2 घायल, रेफर

हाथरस।हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी में आज एक मकान का छज्जा गिर गया। जिससे छज्जे के ऊपर बना शौंचालय भी नीचे आ गिरा। हादसे में शौंचालय के पास खड़ी महिला सहित नीचे खड़ा अमीन मलवे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां से उक्त दोनों को हालत गंभीर होने के चलते रेफर कर दिया गया। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी निवासी बबली पत्नी नरेश के घर के छज्जे के ऊपर ही शोंचालय बना हुआ है। और आज सुबह महिला छत पर बने शौंचालय के पास खड़ी थी। तभी वहीं तहसील सदर का एक अमीन किसी काम से गांव आया था। वह बबली के मकान के नीचे खड़ा था। अचानक मकान का छज्जा गिर गया। छज्जा गिरने से शौंचालय भी गिर गया। महिला नीचे आ गिरी ।
वहीं अमीन भी मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से अमीन व महिला की हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हे रेफर कर दिया। उक्त घटना से क्षेत्र में भारी खलबली मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ लग गई थी।