Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » व्यापारियों ने मनाया व्यापारी शहीद दिवस

व्यापारियों ने मनाया व्यापारी शहीद दिवस

फिरोजाबाद। उप्र उद्योग व्यापार मंडल महानगर द्वारा प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा की अध्यक्षता में व्यापारी शहीद दिवस का आयोजन बजरंग मार्केट कोटला चुंगी चौराहा पर संपन्न हुआ। जिसमें शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश उपाध्याय प्रांतीय उपाध्यक्ष, मदनलाल वर्मा प्रांतीय मंत्री, रवि शर्मा रवि मुख्य संरक्षक, शुभम राजपूत ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी। प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ने कहा कि व्यापार मंडल का गठन स्व. श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व में संघर्ष के बल पर किया था। कांग्रेस पार्टी की सरकार के द्वारा पूरे देश में सेल टेक्स कानून व्यापारियों पर सौंपा गया, उसका विरोध व्यापारियों के द्वारा बहुत ही ज्यादा सशक्त रूप से किया गया। आंदोलन में पुलिस से झड़प में पुलिस के द्वारा व्यापारियों पर चलाई गई गोलियों की बौछार से हरिश्चंद्र अग्रवाल लखनऊ निवासी व्यापारी 26 मई 1969 में शहीद हुए। उनकी स्मृति में आज हम शहीद दिवस मना रहे हैं। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि नित्यानंद कौशिक बुलंदशहर, अशोक खंडेलवाल, शिव सिंह, लवकेश, ओम, मुन्ने खां, रमेश बिंद इस प्रकार से करीब 14 व्यापारियों ने अपनी जान की बलिदान देकर व्यापार मंडल को शक्ति प्रदान की है। तब आज कहीं जाकर व्यापारी अपनी बात को अधिकारियों के समक्ष कहने के लिए मजबूती के साथ खड़ा हो सका है। संचालन राम बाबू झा ने किया। कार्यक्रम में रमाशंकर दादा, परसराम लालवानी, अर्जेश उपाध्याय, भानु उपाध्याय, मनोज कटारिया, शमशुल सिद्दीकी, राकेश बाबू शर्मा, पंकज यादव, शिवम गुप्ता, रवि यादव, मुन्नालाल गुलाब, विवेक कौशल, विकास जैन, राजपाल यादव, अजय यादव, साकिर भाई, अनीश खान, मुफीद खान, आरिफ रिजवान आदि व्यापारी मौजूद रहे।