Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हज यात्रियों का अब 05 जून तक होगा टीकाकरण

हज यात्रियों का अब 05 जून तक होगा टीकाकरण

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुनीता देवी ने बताया है कि हज 2022 पर जाने वाले जनपद रायबरेली के चयनित 39 हज यात्रियों का टीकाकरण की तिथि संशोधित करते हुए अब 5 जून 2022 तक हज यात्रियों का टीकाकरण स्थान मदरसा आयशा अल इस्लामियां लिल बनात बड़ा कुंआ रायबरेली में पूर्वान्ह 10ः30 बजे से किया जायेगा। हज 2022 पर जाने वाले चयनित हज यात्री उक्त स्थान पर उपस्थित होकर टीकाकरण लगवाना सुनिश्चित करे।