Sunday, September 22, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के अभिलेखों का किया गया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन के अभिलेखों का किया गया निरीक्षण 

रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता।  कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए आज दिनांक 27 मई 2022 को पुलिस अधीक्षक रायबरेली श्लोक कुमार द्वारा रिर्जव पुलिस लाइन रायबरेली का अर्दली रूम किया गया, जिसके अन्तर्गत जनपद में संचालित गार्दों की निरीक्षण पुस्तिका, पुलिस लाइन में संचालित मेसों का रजिस्टर, पुलिस लाइन के कर्मचारियों का गणना रजिस्टर व संबंधित अन्य अभिलेखों को चेक किया गया। तत्पश्चात संबंधित गार्द कमाण्डर, प्रतिसार निरीक्षक एवं अन्य सेलों मे नियुक्त कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।