Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विकलांग की पुकार करेगा शबनम शेख का सम्मान

विकलांग की पुकार करेगा शबनम शेख का सम्मान

2017.06.23 01 ravijansaamnaमुंबई, जन सामना ब्यूरो। दिव्यांग, साहित्य, कला, संस्कृति तथा मानवता के लिए समर्पित अखबार विकलांग की पुकार ने छात्रा शबनम शेख का सम्मान करने का फैसला किया है। अखबार के कार्यकारी संपादक सरताज मेहदी ने बताया कि गुरुनानक हाई स्कूल की छात्रा शबनम रफीक शेख ने बेहद प्रतिकूल हालातों में पढ़ाई कर एसएससी की परीक्षा में 93 फीसदी अंक प्राप्त किए। उसे जल्दी ही आयोजित होने वाले विकलांग की पुकार के कार्यक्रम में प्रतिभाशाली छात्र की ट्राफी व नकद राशि से सम्मानित किया जाएगा। खार पूर्व की इंदिरा नगर, गोलीबार झोपड़पट्टी में रहने वाले शबनम के पिता रफीक शेख इस दुनिया में नही हैं। उसका एक भाई रिजवान और बहन सबा भी गुरुनानक में पढ़ते हैं। बड़ी सन्तान होने के नाते शबनम ही अपने भाई बहनों के लिए रोल मॉडल है।सामाजिक विज्ञान, गणित तथा विज्ञान व टेक्नालॉजी शबनम की रूचि के विषय हैं। उसने मराठी में भी काफी अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। वह आगे चलकर भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है।