Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बेदपुरा पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का  जखीरा

बेदपुरा पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का  जखीरा

2017.06.23 03 ravijansaamnaहिस्ट्रीशीटर प्रधान के घर 114 पेटी अवैध शराब बरामद 
प्रधान व उसका भाई मौके से फरार
बरामद शराब की कीमत लगभग 3 लाख 
सैफई ( इटावा), जन सामना ब्यूरो। जनपद में सबसे ज्यादा शराब पकड़ने का रिकार्ड बनाने बाले थानाध्यक्ष बेदपुरा सतेंद्र सिंह यादव को कल बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध शराब की 114 पेटी जिसमे 5472 क्वार्टर थे बरामद की है। कल शाम को मुखबिर ने थानाध्यक्ष बेदपुरा सतेंद्र यादव को सूचना दी कि क्षेत्र के नगला देवसन में प्रधान आदेश यादव लोडर से दारू उतार रहे है आज रात में ही दारू सप्लाई कर दी जाएगी। मुखविर की सूचना पर थानाध्यक्ष बेदपुरा सतेंद्र यादव उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र, विनेश, कांस्टेबल विपिन, शुभम, सचिन, नितिन के साथ प्रधान के घर छापा मारा तो देखा कि प्रधान आदेश और उसका भाई अशोक दोनो टाटा मैजिक लोडर से पेटी उतार रहे है पुलिस की गाड़ी देखकर दोनो भाग गए। थानाध्यक्ष सतेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आदेश यादव अभी मौजूदा प्रधान है और काफी समय से इटावा मैनपुरी के कई गांव में अबैध शराब सप्लाई करता है शराब गोवा मार्का है प्रधान और उसके भाई की तलाश ने दविश दी जा रही है। ज्ञात है कि पिछली सपा सरकार में अखिलेश यादव के गांव में सैफई थाने के एसओ रहे सतेंद्र ने हजारों लीटर अबैध शराब पकड़कर जिले में नंबर वन स्थान प्राप्त किया था उन्हें एसएसपी ने जिले में सबसे ज्यादा शराब पकड़ने के लिए सम्मानित भी किया था।