Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पं० दीन दयाल उपाध्याय के विचारों तथा संघर्षों को आमजन को बताकर जागरूक करेंः डीएम

पं० दीन दयाल उपाध्याय के विचारों तथा संघर्षों को आमजन को बताकर जागरूक करेंः डीएम

2017.06.23 04 ravijansaamnaअन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी में पं. दीनदयाल उपाध्याय निबंध प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग
डेरापुर विकास खंड में 29, 30 जून व 1 जुलाई को अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी मेले का होगा आयोजन
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत सरवनखेडा ब्लाक परिसर में आयोजित तीन दिवसीय संगोष्ठी, अन्त्योदय प्रदर्शनी व समारोह कार्यक्रम भली भांति सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की लगायी गयी स्टालों पर भीड रही। जुलाई माह में होने वाले संघन वृक्षारोपण की जानकारी लोगों ने वन विभाग के लगे स्टाल से प्राप्त की तथा कौन कौन से वृक्षों का रोपण किया जाये ये भी जानकारी प्राप्त की। वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि जुलाई माह में वृक्षारोपण महात्सव कार्यक्रम मनाया जाता है क्योकि इस माह में पानी भी प्रचुर मात्रा में बरसता है तथा यह माह वृक्षा रोपण के लिए अनकूल भी होता है। विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पाठ पर संगोष्ठी, निबंध आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के विद्यार्थी आये इसके अलावा मेला विकास खंड के साफ सफाई कर्मचारियों ने नुक्कड नाटक व वक्त की आवाज कलाकारों ने पं. दीनदयायल उपाध्याय के जीवन पाठ पर अपने विचार के साथ ही साफ सफाई पर स्वच्छता का महत्व बताया। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिये है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास खंडों के मुख्यालय पर अन्तयोदय मेला व संगोष्ठी प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरती जाये। कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि मैथा विकास खंड में 12 जून से कार्यक्रम शुरू हो गया है जो 14 जून तक, सरवनखेडा विकास खंड में 21,22,23 जून को सकुशल सम्पन्न हुआ। ,29, 30 जून व 1 जुलाई को डेरापुर विकास खंड, 05,07,06 जुलाई झींझक, 11,12,13 जुलाई अमरौधा, 19,20,21 जुलाई मलासा, 25,26,27 जुलाई संदलपुर, 02,03,04 अगस्त राजपुर, 16,17,18 अगस्त रसूलाबाद, 23,24,25 अगस्त विकास खंड अकबरपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जनपद मुख्यालय पर 11,12,13 सितंबर को अन्त्योदय मेला प्रदर्शनी आदि का आयोजन किया जायेगा। पं० दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन आदर्शों, विचारों तथा संघर्षों को आमजन को बताया जाये क्योकि पं. दीनदयाल उपाध्याय का लक्ष्य अन्त्योदय, पन्थ अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय, विश्वास अन्त्योदय का मूलमंत्र था आज के परिवेश में ज्यादा प्रसांगिक हैे प्रदेश व केन्द्र सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के मूल मंत्र को लेकर देश व समाज के विकास की ओर आगे बढ रही है। सरवनखेड़ा विकास खंड में आयोजित अन्त्योदय मेला/प्रदर्शनी में आईसीडीएस द्वारा महिलाओं/किशोरियों को कुपोषण की जानकारी दी गयी तथा कुपोषण की जानकारी दी गयी। इसके अलावा महिलाओं ने लोकगीत, नुक्कड नाटक के माध्यम से सरकार की योजनाओं को बताया। खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार यादव ने लगी प्रदर्शनी पर आमजन को ले जाकर सरकार की योजनाओं को बताया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर 200 मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया। वहीं बडी संख्या में ग्रामीणों स्वच्छता के विषय में विस्तार से बताया। इसके अलावा स्वास्थ्य, कृषि, विकास, मत्स्य विकास, उद्यान विकास, कौशल विकास, स्वच्छता विकास आदि सहित सबका साथ सबका विकास पुस्तिका भी निःशुल्क प्राप्त की। नावार्ड व पीडी द्वारा संचालित ग्रामीण विकास एवं शोध संस्थान के बंदन सिंह, जयभीम समूह सहित कई, स्वयं सेवा सहायता समूह के सदस्य पूजा, काजल, विमला, सुषमा, ममता, रीमा, प्रीती, भोली सहित जनप्रतिनिधि सत्यप्रकाश संखवार, इन्द्रपाल यादव, मुनीष बाजपेयी, अनूप पाण्डेय, सुनील शर्मा, नीरज मिश्रा, लालजी पाण्डेय, केशव सिंह, नीरज सचान, बउवा पाण्डेय आदि द्वारा बढ़चढकर भाग लिया गया। खंड विकास अधिकारी सरवनखेडा संदीप कुमार यादव ने बताया कि अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला समारोह में विभिन्न विभागों के स्टालोें द्वारा सरकार की उपलब्धियों के साथ ही दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कार्यो की भी प्रशंसा की गयी।