Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाईयों ने बूथ पर बताईं केन्द्र सरकार की योजनायें

भाजपाईयों ने बूथ पर बताईं केन्द्र सरकार की योजनायें

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग नगर क्षेत्र शक्ति केन्द्र संयोजक अनिल कुशवाहा के संयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गौरवशाली 8 वर्ष पूर्ण होने पर गांव कछपुरा में संवाद प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सदर विधायक अंजुला माहौर ने केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के लाभ के बारे में बताया।इस मौके पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुरेशचंद कुशवाहा ने बताया कि सरकार द्वारा आज पिछड़े वर्ग का सबसे अधिक विकास किया है। नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि नगर क्षेत्र में सभी शक्ति केंद्रों पर केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने बताया कि आज भारत कोरोना जैसी बीमारी से लड़ पाया है। वह भारत सरकार द्वारा वैक्सीन घर घर पहुंचाई गई है। इस मौके पर मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों के पपत्र बांटे गए। कार्यकम का संचालन कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय ने किया।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहित बघेल व जिला महामंत्री अनिल कुशवाहा, शक्ति केंद्र प्रभारी रमन माहौर, बूथ अध्यक्ष रामगोपाल कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, राकेश कुशवाहा व अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।