Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अग्निपथ के विरोध करने के शक में आप कार्यकर्ता को बैठाया थाने में

अग्निपथ के विरोध करने के शक में आप कार्यकर्ता को बैठाया थाने में

कानपुर दक्षिण। गुजैनी थाना क्षेत्र निवासी आप कार्यकर्ता धर्मेंद्र वर्मा व नागेन्द्र सिंह को सरकार द्वारा अमल में लाई गई योजना अग्निपथ का विरोध करने के डर से गुजैनी थाना पुलिस ने रात दो बजे थाने में ही नजरबंद किया।
तेरह जिलो में विरोध झेल रही सरकारी योजना, अग्निपथ की वजह से कानपुर शहर का माहौल न बिगड़े जिसकी वजह से गुजैनी थाना इंचार्ज रवि शंकर त्रिपाठी ने आप पार्टी के दोनो कार्यकर्ताओं को गुजैनी थाने में नजरबंद कर लिया था। हालाकि बाद में पता चला कि दोनो कार्यकर्ता वर्षों पहले ही पार्टी छोड़ चुके है पर एहतियातन सुरक्षा के लिहाज से पुलिस द्वारा दोनो कार्यकर्ता को नजरबंद किया गया था।
वही दोनो कार्यकर्ताओं की पैरवी के लिये आप पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कटियार गुजैनी थाने पहुंचे थे। माहौल न बिगाडने की शर्त पर और पूर्व जिलाध्यक्ष की गारंटी लेने पर दोनो कार्यकर्ता को छोड़ दिया गया।