Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजकुमार सिंह की हत्यारी पुलिस पर क्यों नहीं चला बुलडोजर: सुमंत किशोर

राजकुमार सिंह की हत्यारी पुलिस पर क्यों नहीं चला बुलडोजर: सुमंत किशोर

सिकंदराराऊ। गांव बिसाना निवासी राजकुमार सिंह चौहान की हत्या पुलिस द्वारा किए जाने के मामले में आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस हत्यारोपियों पर कार्रवाई करने से कतरा रही है। पीड़ित परिवार न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है । आज तक उनकी पत्नी एवं बच्चे न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। यद्यपि वह स्वयं आरएसएस के सदस्य थे और आज सत्ताधारी पार्टी उन्हें न्याय दिलाने में असमर्थ है। जब उन जैसे संघ के कार्यकर्ता को न्याय नहीं मिल पा रहा है तो आम जनमानस को न्याय की क्या उम्मीद की जा सकती है । पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी जाएगी।
उक्त बातें प्रेस को जारी एक बयान में सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख पति सुमंत किशोर सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा रोज दर्जनों मुकदमे फर्जी लिखे जा रहे हैं। जनमानस को बेवजह परेशान किया जा रहा है । जब बात बूलगढी प्रकरण की की जाती है तो रातों-रात कार्रवाई हो जाती है । न्याय मांगने वालों को ही जेल भेज दिया जाता है। हमारे खिलाफ चुनाव में पुलिस पैसे लेकर झूठे मुकदमे लिख देती है। हमारे लोगों को झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेजा जाता है। अब राजकुमार सिंह चौहान की हत्या पुलिस कर देती है तो दोषी पुलिस वालों को जेल क्यों नहीं भेजा जा रहा है । उनके खिलाफ बुलडोजर क्यों नहीं चला। बुलडोजर केवल असहाय और गरीब लोगों के खिलाफ भी पुलिस चला सकती है ।उन्होंने कहा कि यदि राजकुमार सिंह चौहान को न्याय नहीं मिला तो पुलिस के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत धरना प्रदर्शन किया जाएगा। पुलिस के अन्याय का संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा। अन्याय पूर्ण कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए। अन्याय किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।