Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » परिवार नियोजन को अपनाओ,लिखो तरक्की का नया अध्याय

परिवार नियोजन को अपनाओ,लिखो तरक्की का नया अध्याय

हाथरस। जनपद में सोमवार को विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा की भी शुरुआत होगी। इस पखवाड़े के दौरान दंपति को परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक करने पर विभाग का फोकस रहेगा। यह पखवाड़ा 30 जुलाई तक चलाया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह के निर्देशन में विश्व जनसंख्या दिवस व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चलाया जाएगा। इस वर्ष हर वर्ष की तरह अलग थीम रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस साल की थीम परिवार नियोजन को अपनाओ लिखो तरक्की का नया अध्याय रखी गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान दंपति को परिवार नियोजन के अलग-अलग गर्भनिरोधक साधनों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा लाभार्थियों को परिवार नियोजन के सभी गर्भ निरोधक साधन निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा दो बच्चे के बीच में कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के लिए दंपति को जागरूक किया जाएगा।डॉ. संतोष ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए शासन के निर्देश पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पत्र में कहा गया है कि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाएगा। इसी दिन से जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा अभियान की शुरूआत होगी, जो 24 जुलाई तक चलेगा। अभियान के दौरान स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर लोगों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों के बारे में बताएगी। ताकि दंपत्ति इसका लाभ उठा सकें। आशा कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों से संपर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने और दो से अधिक बच्चे के बारे में न सोचने का सुझाव देंगी।