Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पिता बेच रहा था अपनी 12 वर्ष की पुत्री को

पिता बेच रहा था अपनी 12 वर्ष की पुत्री को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना में बैठी नाबालिग बालिका की मां ने उसके पिता पर बच्ची को बेचने का आरोप लगाया है। रविवार को उसकी शादी थी लेकिन मां के प्रयासों से शादी को पुलिस ने रुकवा दिया। पुलिस के आने की भनक से दूल्हा एवं परिवार से कोई भी बारात लेकर नहीं पहुंचा। बालिका की उम्र को देखकर हर कोई उस पिता को कोस रहा था। उतरारा निवासी प्रेमपाल अपनी 12 वर्ष की पुत्री प्रियंका का विवाह थाना क्षेत्र के गांव मोनीपुरा निवासी 30 वर्ष के एक विकलांग के साथ कर रहा था। पिता की हरकत में उसके पूरे परिवार के साथ रहने एवं उसकी बुआ सीमा मध्यस्थता कर रही थी। पूरा गांव ही पिता के साथ था। लेकिन गांव में रहने वाली प्रियंका की मौसी सावित्री ने विरोध करना शुरु किया तो प्रेमपाल ने लडकी को पडौस के एक घर में संदूक में बंद कर दिया। रविवार को प्रियंका की बारात आनी थी। बारात आती उससे पहले ही अपने पति से अलग होकर दूसरी शादी कर चुकी लड़की की मां प्रीती गांव में पहुंच गई। 12 वर्ष की उम्र में शादी करने पर मां ने गांव में जमकर हंगामा कर दिया। लोगों को एकत्रित करने के साथ ही उसने पुलिस को बुला लिया। पुलिस को देख पिता के साथ अन्य परिवार वालों के हाथ पैर फूल गए। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से नाबालिग प्रियंका को मुक्त कराने के साथ उसकी मां एवं मौसी को थाने लेकर आई। रविवार की देर सायं पुलिस तीनों को थाने लेकर आई लेकिन सोमवार की सांय तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नाबालिग मासूम की शादी कर रहे पिता पर अभियोग दर्ज नहंी किया। न तो लडका पक्ष के किसी व्यक्ति को उठाया और लडकी पक्ष के किसी भी व्यक्ति को। उल्टा पीडित पक्ष ही थाने में बैठा रहा। वहीं प्रीती थाने में बैठी हरियाणा से अपने दूसरे पति के आने का इंतजार कर रही थी। प्रीती ने कहा कि काफी कहने के बाद भी पुलिस उसके पति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।