Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » तिरंगा फहराने को पालिकाध्यक्ष ने बच्चों को किया प्रेरित

तिरंगा फहराने को पालिकाध्यक्ष ने बच्चों को किया प्रेरित

हाथरस। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के सपने को साकार करने हेतु नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने विद्यालय के बच्चों के बीच जाकर राष्ट्रीय ध्वज की महत्वता पर चर्चा की। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहरें इसके लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज जिसे तिरंगा भी कहते हैं, तीन रंग की क्षैतिज पट्टियों के बीच नीले रंग के एक चक्र द्वारा सुशोभित ध्वज है। इसकी अभिकल्पना पिंगली वैंकैया ने की थी। इसे 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व 22 जुलाई, 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक में अपनाया गया था। इसमें तीन समान चौड़ाई की क्षैतिज पट्टियाँ हैं, जिनमें सबसे ऊपर केसरिया रंग की पट्टी जो देश की ताकत और साहस को दर्शाती है, बीच में श्वेत पट्टी धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का संकेत है और नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी देश के शुभ, विकास और उर्वरता को दर्शाती है। ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3ः2 है। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है जिसमें 24 तीलियां होती हैं। यह इस बात प्रतीक है कि भारत निरंतर प्रगतिशील है। इस चक्र का व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है व इसका रूप सारनाथ में स्थित अशोक स्तंभ के शेर के शीर्षफलक के चक्र में दिखने वाले की तरह होता है। भारतीय राष्ट्रध्वज अपने आप में ही भारत की एकता, शांति, समृद्धि और विकास को दर्शाता हुआ दिखाई देता है।इससे पूर्व अपने चहते पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा का विद्यार्थियों ने फूल माला पहनाकर जोशीला व भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष पं. आशीष शर्मा ने बच्चों से आव्हान किया कि वो अपने घरों में तो झण्डा लगाएं। साथ ही इसके लिए अन्य लोगों को भी प्रेरित