Friday, March 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

2017.07.08 03 ravijansaamnaकानपुर, स्वप्निल तिवारी। महिला महाविद्यालय किदवई नगर कानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 बी आर अग्रवाल के द्वारा पहला पौधा रोपित करके किया गया। तथा प्राचार्या द्वारा समस्त छात्राओं को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गयी। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की प्रभारी डा0 सबा युनूस ने बताया के उक्त कार्यक्रम का आयोजन पर्यावरण सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को वृक्ष लगाने हेतु प्रेरित करना व पर्यावरण की सुरक्षा हेतु संवेदनशील करना है। कार्यक्रम में कालेज की समस्त प्रवक्ताओं ने भी भागीदारी की जिनमे डा0 इंदुमती सिंह, सीमा वर्मा, नीता मिश्रा, प्रीती द्विवेदी, डा0 शोभना, डा0 ममता, डा0 जया, डा0 सुचित्रा आदि थीं।