Tuesday, May 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो मंजिला इमारत पर फहराया गया तिरंगा, सामने आई ये गड़बड़ी

दो मंजिला इमारत पर फहराया गया तिरंगा, सामने आई ये गड़बड़ी

ऊंचाहार/रायबरेली.पवन कुमार गुप्ता । हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार ने प्रत्येक घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने लाखों झंडे बनवाए हैं और लोगों को अपने घरों पर झंडा फहराने के लिए कहा गया है। लेकिन प्रत्येक घरों में लोगों को राष्ट्रीय ध्वज दिया तो गया लेकिन उनको फहराने का तरीका नहीं बताया गया, जिसका परिणाम यह निकला कि नगर की गलियों में इसका अपमान होता भी देखा गया है। और ताजा मामला ऊंचाहार नगर के ब्लॉक मुख्यालय के ठीक सामने बने एक दो मंजिला इमारत पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को उल्टा फहरा दिया गया और यह बीते दिनों से ही फहरा हुआ है। परंतु ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारियों को यह दिखाई नहीं दिया, न तो इस पर नगर के किसी अधिकारी या वरिष्ठ जनों की नजर पड़ी। खबर के लिखे जाने तक ब्लॉक मुख्यालय के सामने बनी 2 मंजिला इमारत की छत पर राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरता हुआ ही देखा गया।