Tuesday, May 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहीद भगत सिंह युुवा सेवा समिति ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 227 वीं पुण्यतिथि

शहीद भगत सिंह युुवा सेवा समिति ने मनाई अहिल्याबाई होल्कर की 227 वीं पुण्यतिथि

फिरोजाबाद। शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति ने इंदौर की महारानी लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 227 वीं पुण्य तिथि मनाई। इस दौरान समिति पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बघेल ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर भगवान शिव की भक्त थी। उन्होंने सेकडो मंदिर बनवाए और देश हित में हमेशा विकास कार्य किए। साथ ही अन्य वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान उपाध्यक्ष बृजेश झा, सचिव अंशुल वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष अनिल बघेल, मीडिया प्रभारी योगेश बघेल, बंटू बघेल, मिथुन धनगर, राजेश बघेल, राजीव बघेल, चंद्रवीर धनगर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।