Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अवैध सम्बन्धों के चलते महिला की संदिग्ध हालत में आग लगने से मौत

अवैध सम्बन्धों के चलते महिला की संदिग्ध हालत में आग लगने से मौत

मृतका के पिता ने पडोसी युवक पर लगया जलाकर मारने का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र के गांव कायथा में एक महिला की संदिग्ध हालत में आग से झुलस कर मौत हो गयी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही परिजनों ने अवैध सम्बन्धों की बात कहते हुए गांव के ही एक युवक पर आग लगाने की बात कही है। थाना नारखी क्षेत्र के गांव कायथा निवासी हरीओम की 35 वर्षीय पत्नी रजनी की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में आग लगने से मौत हो गयी। घटना की जानकारी मृतका के मायका पक्ष के साथ इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों ने बताया कि मृतका के गांव के ही रिक्कूू पुत्र पप्पू से अवैध सम्बन्ध चल रहे थे। जिसको लेकर आये दिन कहासुनी होती थी। वही मृतका के पिता जनपद मैनपुरी के कुरावली क्षेत्र गांव सिरसा निवासी राजवीर ने थाने में रिक्कू के खिलाफ आग लगाकर मारने की तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि पिता के तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।