Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जेल में बन्द बन्दी ने फांसी लगाने का किया प्रयास

जेल में बन्द बन्दी ने फांसी लगाने का किया प्रयास

अचेत हालत में उपचार के लिए भेजा गया आगरा जेल अधीक्षक ने बताया खतरे से बाहर
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी क्षेत्र जिला जेल में आज सुबह एक बन्दी ने बैरंग में फांसी लगाने का प्रयास किया, समय से जानकारी होने पर अचेत हालत में उसको फंदे से उतारने के बाद जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां से उसको आगरा भेजा गया। जेल अधीक्षक ने हालत में सुधार होने की बात कही है। थाना एका क्षेत्र के गांव नगला बली निवासी 50 वर्षीय रमेशचन्द्र पुत्र महाराज सिंह विगत कुछ दिनों से थाना एका पुलिस द्वारा धोखाधड़ी व 302 के आरोप में अभियोग दर्ज कर जेल भेजा था। जिसको बैंरग संख्या 11 में रखा गया था। आज सुबह अचानक उसने फांसी लगाने का प्रयास किया। उसी दौरान जेल में बन्द बन्दियों ने घटना की जानकारी जेल पुलिस को दी। जेल में व्यक्ति द्वारा फांसी लगाने की बात सुनकर हडकम्प मच गया। जिसको फंदे से उतारने के बाद अचेत हालत में आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने बन्दी की हालत नाजुक देख उपचार के लिए आगरा भेज दिया। जेल अधीक्षक अकरमखान ने बताया कि बन्दी के बारे में फोन द्वारा समय-समय पर जानकारी ली जा रही है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। परिजन भी आगरा अस्पताल पहुच गये है। पुलिस अभिरक्षा में उसका उपचार कराया जा रहा है।