Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » प्रतियोगिताओं से होती है प्रतिभा में वृद्धि: संतोष गुप्ता

प्रतियोगिताओं से होती है प्रतिभा में वृद्धि: संतोष गुप्ता

बागपतः जन सामना संवाददाता। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में दीपावली के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें थाल सज्जा, दीप सज्जा, कलश सज्जा प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
मुख्य अतिथि संतोष गुप्ता व कौशल त्यागी जिला महामंत्री ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। संतोष गुप्ता ने कहा, प्रतियोगिताओं से प्रतिभा में वृद्धि होती है। प्राचार्य डॉक्टर कमला अग्रवाल व शिक्षकों ने छात्राओं को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन, भैया दूज की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी। कौशल त्यागी ने सभी छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति की सराहना की। कॉलेज सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने सभी को त्योहारों की बधाई दी और आशीर्वाद प्रदान किया। संयोजक डॉ निर्मला व शिल्पा वर्मा ने बताया, थाल सज्जा में इकरा ने प्रथम स्थान व प्रेरणा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दीप सज्जा में प्रिया त्यागी प्रथम एवं कामिनी द्वितीय स्थान पर रही। कलश सज्जा में सना प्रथम एवं शबनम द्वितीय स्थान पर रही, तृतीय स्थान अनीता का रहा।मेहंदी प्रतियोगिता के विजेताओं में रितु प्रथम, मुस्कान द्वितीय, अर्चना तृतीय, सपना चतुर्थ स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार से तनु एवं महीन को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन श्रीमती संतोष गुप्ता ने फीता काटकर किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ राखी गुप्ता, ममता आर्य, जलक त्यागी, गीतांजलि, प्रवीण कुमार, संजय सैनी, नितिन वशिष्ठ, रामकिशोर, प्रेमवती, अनिल का सहयोग रहा।