Saturday, April 27, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फिजियोथिरैपी काउंसिल की बहाली के लिए दिल्ली में होगा धरना प्रदर्शन

फिजियोथिरैपी काउंसिल की बहाली के लिए दिल्ली में होगा धरना प्रदर्शन

2017.07.15 01 ravijansaamna
डा० एस. पी. सिंह

कानपुर, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में फिजियोथिरैपी काउंसिल की बहाली करने के लिए दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी देते हुए रिहैबिलेशन फिजियोथिरैपी प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के कोआर्डिनेटर डा० एस. पी. सिंह पी० टी० ने बताया कि 16 जुलाई को अयोजित धरना प्रदर्शन में कानपुर सहित आस पास के जिलो के डाक्टर भाग लेगे। डा० एस. पी. सिंह पी० टी० ने बताया कि महाराष्ट्र एवं दिल्ली आदि राज्यों को छोड़ कर बाकी राज्यों में काउंसिल का निमार्ण नहीं हुआ है। इससे फिजियोथिरैपी कि पढ़ाई, प्रैक्टिस आदि को बढ़ावा नही मिल रहा है। मरीजों को भी असुविधा हो रही है। इन्ही मांगो को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर में आंदोलन का ऐलान किया गया है। कानपुर के करीब सौ से अधिक फिजियोथेरेपिसट इस आंदोलन का समर्थन करेंगे।