Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान सम्मान दिवस में विधायक व डीएम ने कृषकों को दिए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार

किसान सम्मान दिवस में विधायक व डीएम ने कृषकों को दिए प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार

जन सामना ब्यूरोः रायबरेली। पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसम्बर को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। कृषि विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, कृषि रक्षा, बैंक ऑफ बड़ौदा, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, गन्ना विभाग, एफ०पी०ओ० आर०बी०एल० प्रोड्यूसर कम्पनी लि०, दाउद फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि० मृदा परीक्षण प्रयोगशाला एवं पी०एम० किसान त्वरित समाधान इत्यादि के द्वारा स्टाल के माध्यम से कृषकों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सलोन अशोक कोरी एवं जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रगतिशील कृषकों द्वारा अपने अनुभव कृषकों के मध्य साझा किया गया कि किसान भाई कम लागत की खेती एवं स्वास्थ्यवर्धक हेतु जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाये। उप कृषि निदेशक द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के दो कृषकों को प्रदेश स्तर पर धान की फसल में उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषक हरगेन्द्र बहादुर को प्रथम पुरस्कार ( रू० एक लाख) राम बहादुर एवं महिप मिश्रा को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु द्वितीय पुरस्कार ( रू० पचहत्तर हजार) से मुख्यमंत्री के द्वारा इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद में विभिन्न फसलों में उत्कृष्ट उत्पादन प्राप्त करने वाले कृषि एवं सहयोगी विभागों के 16 कृषकों को प्रथम पुरस्कार (रू० सात हजार) एवं 16 कृषको को द्वितीय पुरस्कार ( रू० पांच हजार) से सम्मानित किया गया। प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शेषपाल सिंह को प्रथम एवं धर्मराज तिवारी को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विकास खण्ड स्तर पर भी 30 कृषकों को विकास खण्ड स्तरीय पुरस्कार (रू० दो हजार ) से सम्मानित किया गया। विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि पुरस्कार प्राप्त करने हेतु फसलों की क्रॉप कटिंग हेतु पंजीकरण कराना आवश्यक है। कार्यक्रम में अधिकारियों के साथ ही साथ सैकड़ों की संख्या में कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।