Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चौधरी चरण सिंह रहे किसानों के मसीहाः दिनेश शर्मा

चौधरी चरण सिंह रहे किसानों के मसीहाः दिनेश शर्मा

बागपतः विश्व बंधु शास्त्री। बड़ौत नगर के दिल्ली सहारनपुर रोड़ पर स्थित भाजपा किसान मोर्चा के जनपद कार्यालय पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान एक कार्यक्रम में दिल्ली से बुढ़ाना जा रहे प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी किसान मोर्चा के कार्यक्रम में उपस्थित होकर चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानो के उत्थान के लिए बहुत कार्य किये है। उनके द्वारा किये गये कार्य कभी भूलाये नहीं जा सकते। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण का नाम किसान, मजदूरों में हमेशा अमर रहेगा। उन्होंने किसान हित में अपना जीवन खपा दिया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब बहुमुखी प्रतिभा के धनी और प्रगतिशील विचारधारा वाले व्यक्ति थे। उनकी पहचान आज की इस वैमनस्य वाली राजनीति में गांव, गरीब और किसानों के मसीहा के रूप के सभी के दिलों में विद्यमान है। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री का भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिनेश शर्मा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया।
इस अवसर पर श्रम आयोग के चेयरमैन सुनील भराला, जिला अध्यक्ष सूरजपाल सिंह, नितिन चौधरी, जिला महामंत्री बिजेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा आदि मौजूद मौजूद रहे।