Wednesday, May 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यातायात पुलिसकर्मियों के खिलाफ निकाला मार्च

यातायात पुलिसकर्मियों के खिलाफ निकाला मार्च

⇒कार्यवाही नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
मथुरा, श्याम बिहारी भार्गव। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन एवं भारतीय किसान यूनियन टिकैत महानगर ने संयुक्त रूप से यातायात पुलिस के खिलाफ मार्च निकाला। संगठनों का आरोप है कि यातायात पुलिस द्वारा मथुरा जनपद में नागरिकों के साथ अभद्रता की जा रही है। इन लोगों ने दोषी यातायात पुलिसकर्मियों पर कार्यवाही की मांग भी की। कृष्णा नगर बिजली घर पर उप जिलाधिकारी प्रीति जैन को नगर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी, अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने संयुक्त रूप से किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह परिहार, प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह प्रधान, निवर्तमान जिला अध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी ने संयुक्त रूप से किया। संगठनों द्वारा चेतावनी दी गई है कि 24 घंटे में अगर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत आंदोलन को मजबूर होगी।