Tuesday, May 7, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रात में रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त

रात में रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे नगर आयुक्त

⇒नगर आयुक्त ने टीम के साथ 13 रैन बसेरों का किया निरीक्षण
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। नगर आयुक्त रात को टीम के साथ रैन बसेरों का निरीक्षण करने पहुंचे। नगर निगम क्षेत्र में उन्होंने 13 रैन बसेरों की व्यवस्थाएं देखें। वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में 13 रैन बसेरा बनाए गए हैं। इनमें से पांच स्थायी रूप से बने हुए हैं। वहीं आठ अस्थाई बनाए गए हैं। इन रैन बसेरों में कड़कड़ाती सर्दी में खुले आसमान के नीचे रहने वाले लोगों को आसरा दिया जा रहा है। तो वहीं वह श्रद्धालु भी रात गुजार रहे हैं। जो पर्याप्त धनराशि न होने के कारण होटल,गेस्ट हाउस नहीं ले सकते। नगर निगम क्षेत्र में बनाए गए रैन बसेरों में पुरुष और महिलाओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था है। रैन बसेरा के लिए केयर टेकर भी तैनात किए गए हैं। केयरटेकर रैन बसेरा में रुकने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र देखते हैं। इसके बाद उनके ठहरने दिया जाता है। इन रैन बसेरा में पुरुष को सोने के लिए अलग व्यवस्था है, तो महिला के लिए अलग व्यवस्था। भूतेश्वर चौराहे पर बनाए गए अस्थाई रैन बसेरा में 15 बैड लगाए गए हैं। इनमें 10 पुरुषों के लिए तो पांच महिलाओं के लिए बनाए गए है। देर रात रैन बसेरों का निरीक्षण करने निकले नगर आयुक्त अनुनय झा ने सबसे पहले भूतेश्वर रेलवे लाइन के पास बने अस्थाई रैन बसेरा का निरीक्षण किया। यहां नगर आयुक्त को तीन लोग आसरा लेते हुए मिले।