Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मछली पकडने के आरोप में ग्रामीणों ने 11 लोग पकडे

मछली पकडने के आरोप में ग्रामीणों ने 11 लोग पकडे

⇒तालाब के पट्टे को लेकर चल रहा है विवाद
मथुरा। छाता क्षेत्र के गांव उमराया में तालाब के मछली पालन पट्टे को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने 11 लोगों को तालाब से मछली पकडने के आरोप में पकड लिया। वहीं छाता कोतवाल संजीव कुमार दुबे ने बताया कि उमराया गांव में तालाब के किनारे दो लोग घूम रहे थे मछली चोरी नही कर रहे थे। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश का कहना है कि तालाब के पट्टे संबंधी मामला एडीएम कोर्ट में चल रहा है। उमराया की विज्ञप्ति थी और उमराया का तालाब है। करीब डेढ साल से मुकदमा चल रहा है। जब तक इस मामले में किसी तरह का फैसला नहीं होता है पैसा मत्स्य विभाग का रहेगा। मत्स्य विभाग के द्वारा मछलियों की नीलामी की जानी है। सुबह बिना किसी सूचना और के आदेश एक दर्जन से अधिक लोग किसी ठेकेदार के कहने पर गांव के तालाब पर चोरी छुपे मछलियों को पकड़ने के लिए आए। तालाब से मछली निकालने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए और पुलिस को बुलाकर कर इन लोगों को गाड़ी सहित पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों द्वारा पकडे गए मोहम्मद नासिर ने बताया कि ठेकेदार के कहने पर मछली पकड़ने गए थे। उन्हें किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं थी। वह गाजियाबाद से यहां मछली पकड़ने आए थे।