Saturday, May 11, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पत्नी अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे विराट कोहली

पत्नी अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे विराट कोहली

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली पत्नी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ बुधवार की सुबह कान्हा की नगरी श्री धाम वृंदावन पहुंचे। उन्होंने परिक्रमा मार्ग स्थित नीम करोली बाबा आश्रम में बाबा की समाधि स्थल के दर्शन किए। विराट और अनुष्का आश्रम में करीब एक घंटे तक रुके। बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लिया। समाधि स्थल के दर्शन के बाद कुटिया में ध्यान भी लगाया। वहीं विराट कोहली ने फैंस को ऑटोग्राफ दिए। उनके साथ फोटो भी खिंचाए। इसके बाद विराट और अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम रवाना हो गए। उनका कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। नीम करोली आश्रम के अधिकांश कर्मचारियों को भी उनके आगमन की जानकारी थी। आनंदमयी आश्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया। बताया जा रहा है कि विराट और अनुष्का का वृंदावन आने का कार्यक्रम बुधवार दोपहर को था, लेकिन वह सुबह सुबह ही बाबा नीम करोली आश्रम पहुंच गए। उनका कार्यक्रम इतना गोपनीय रहा कि किसी को भनक तक नहीं लगी। बाबा नीम करोली आश्रम में विराट और अनुष्का को प्रसाद के रूप में कंबल भेंट किया। दोनों ने बाल भोग का प्रसाद भी ग्रहण किया। आश्रम में विराट कोहली ने अपने एक प्रशंसक को बैट पर ऑटोग्राफ भी दिया।