Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मगोर्रा में व्यापारियों ने बैठक कर घोषित की नवीन कार्यकारिणी लक्ष्मण अध्यक्ष तो श्याम व अरुण बने महामंत्री

मगोर्रा में व्यापारियों ने बैठक कर घोषित की नवीन कार्यकारिणी लक्ष्मण अध्यक्ष तो श्याम व अरुण बने महामंत्री

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। बुधवार को कस्बा मगोर्रा में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रहलाद खंडेलवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, राजकुमार अग्रवाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय, जिला महामंत्री हरिओम अग्रवाल एवं तहसील अध्यक्ष गणेश पहलवान व मगोर्रा थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने मौजूद रहे। बैठक में पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर वर्मा ने कहा कि सभी व्यापारी ईमानदारी से व्यापार करें। शासन की मंशा के अनुरूप व्यापार वृद्धि करें। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री से बचें। टैक्स निर्धारित रुप से जमा कराएं। उसके बाद भी यदि कोई अधिकारी व्यापारियों को परेशान करता है तो व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष मुकेश वार्ष्णेय ने व्यापारियों को उनके व्यवसाय से जुड़ी समस्या के समाधान के बारे में बताया। उन्होने संगठन मजबूत करने पर बल दिया तथा मानकों का पालन करने के लिए व्यापारियों को प्रेरित किया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि व्यापार मंडल का शताब्दी समारोह इस वर्ष में मनाया जाएगा। जिसमें सभी व्यापारियों को प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी।व्यापारियों की आवाज को बुलंद किया जायेगा और उनकी प्राथमिक समस्याओं का हल कराया जायेगा। कोतवाल मुनेंद्र सिंह ने कहा कि व्यापारी को सुरक्षा के प्रति निश्चिंत किया और कहा कि पुलिस व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा प्राथमिकता के आधार पर करेगी। इसके बाद मगोर्रा की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें लक्ष्मण सिंह अध्यक्ष तथा श्याम सोनी व अरुण कुमार को महामंत्री तथा मुन्ना लाल शर्मा को कोषाध्यक्ष व रमेश चन्द दरोगा को वरिष्ठ कोषाधिकारी बनाया गया। इससे पूर्व स्थानीय व्यापारियों ने आगंतुकों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार अग्रवाल ने किया।