Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » वृंदावन में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फूंका कॉरिडोर का नक्शा

वृंदावन में विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने फूंका कॉरिडोर का नक्शा

⇒वृंदावन में कई लोग कर रहे हैं प्रस्तावित बांके बिहारी कॉरिडोर का विरोध
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। वृंदावन में प्रस्तावित ठाकुर बांकेबिहारी कॉरिडोर का कई लोग विरोध कर रहे हैं। विगत कई दिनों से वृंदावन में चल रहे ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर के लिए प्रस्तावित कॉरिडोर को लेकर यह विरोध जारी है। ये लोग उत्तर प्रदेश सरकार और मथुरा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जता रहे हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा अपने खून से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपना विरोध प्रदर्शन कर कॉरिडोर निर्माण रोकने की मांग की गई थी। मंगलवार को को भी छुटपुट विरोध जारी रहा। विरोध प्रदर्शन करते हुए कॉरिडोर के प्रस्तावित नक्शे को जलाकर नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन में स्थानीय दुकानदार, व्यापारी एवं गोस्वामी परिवार हिस्सा ले रहे हैं। उन लोगों का कहना है कि कॉरिडोर के निर्माण से वृंदावन का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।