Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यातायात नियमों के पालन से होगा, दुर्घटना से बचावः शैलेश पाण्डेय

यातायात नियमों के पालन से होगा, दुर्घटना से बचावः शैलेश पाण्डेय

⇒अक्षय पात्र फाउण्डेशन के सभी कर्मचारियों ने ली यातायात नियमों के पालन की शपथ
मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। अक्षय पात्र फाउण्डेशन वृन्दावन द्वारा यातायात प्रशिक्षण एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने कहा कि यातायात नियमों की सही जानकारी एवं उनके पालन से ही सड़क दुर्घटना से बचा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने संस्था में कार्यरत सभी व्यक्तियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ भी दिलायी। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पाण्डेय (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक यातायात देवेश कुमार शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय वर्मा, एआरटीओ मनोज वर्मा, सीओ सदर प्रवीण मलिक, सीओ यातायात, धर्मेंन्द्र सिंह चौहान, मुकेश शर्मा समाजसेवी, प्रधानाचार्य बाटी एवं अक्षय पात्र वृन्दावन के ऑपरेशन हेड सुरेश्वर दास जी ने दीप प्रज्वलित कर एवं श्री राधा वृन्दावन चंद्र के चित्रपट पर माल्यार्पण कर किया। सहायक क्षेत्रिय परिवाहन अधिकारी मनोज वर्मा ने समस्त कर्मचारियों को यातायात नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक समझाया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि देवेश कुमार शर्मा ने मथुरा जनपद में हो रही सड़क दुर्घटनाओं के विषय में सभी को अवगत कराते हुए, यातायात नियमों के पालन हेतु वाहन चालकों को प्रोत्साहित किया। अक्षय पात्र फाउंडेशन वृंदावन के ऑपरेशन हेड सुरेश्वर दास ने कहा कि संस्था के सभी कर्मचारियों का दायित्व है कि वह यातायात नियमों का, जिम्मेदारी के साथ पालन करें। उन्होंने कहा कि हम समय-समय पर सभी वाहन चालकों एवं कर्मचारियों का चिकित्सकों के माध्यम से उनके स्वास्थ्य का परीक्षण कराते रहते हैं। कार्यक्रम संयोजक जितेन्द्र शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किसा। इस अवसर पर जैंत थाना प्रभारी अरुण पवार, वृन्दावन यातायात इंचार्ज रवि भूषण, अमित झा, राजीव रावत, उमाशंकर उपाध्याय, विष्णु सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।